How to Check Ready Reckoner Rate Maharashtra 2024

Ready Reckoner Rate Maharashtra 2024 : यदि आप महाराष्ट्र राज्य में कहीं भी अचल संपत्ति खरीदना चाहते हैं. तो उस अचल सम्पति का रेडी रेकनर रेट कितना हैं. यह आपको अच्छी तरह से पता होना चाहिए. Ready Reckoner Rate का मतलब अचल सम्पति का सरकारी रेट होता हैं. जो महाराष्ट्र राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा निरधारित किया जाता हैं. इसे दुसरे राज्य में अलग – अलग नामों से जाना जाता हैं. आपको अचल सम्पति का सरकारी रेट पता करना इसलिए जरुरी हैं. क्योंकि जमीन या अन्य कोई अचल सम्पति के मार्किट रेट और सरकारी रेट में काफी अंतर होता हैं. आप कही भी कोई जमीन खरीदते हैं. तो आपको उस जमीन के रजिस्ट्री कराते समय उस जमीन का जितना सरकारी रेट होता हैं. उसी के आधार पर आपको स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री चार्ज देना होता हैं. इसलिए आपको कोई भी जमीन खरीदने से पहले उस जमीन का सरकारी रेट जरुर पता होना चाहिए.

रेडी रेकनर रेट अलग – अलग शहर और एरिया में अलग – अलग हो सकते हैं. जैसे – Ready Reckoner Rate Pune और Ready Reckoner Rate Mumbai में अंतर हो सकता हैं.

अभी भी बहुत लोगों को यह पता नहीं हैं. की महाराष्ट्र में रेडी रेकनर रेट दर की जाँच ऑनलाइन कैसे करते हैं. इस पोस्ट में आपको महाराष्ट्र में जमीन का सरकारी रेट कैसे पता करते हैं. उसकी जानकारी स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

Ready Reckoner Rate Maharashtra

पहले जब हमें जमीन की सरकारी रेट किसी एरिया का क्या हैं. उसको पता करने के लिए हमें राजस्व विभाग के ऑफिस में जाना पड़ता था. तब जाकर हमें जमीन का सरकारी रेट क्या हैं. यह पता चलता था. लेकिन आज के समय में राजस्व विभाग ने सभी जमीन के सरकारी रेट क्या हैं. उसको ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं. अब आप अपने घर बैठे ही किसी भी जमीन का रेट ऑनलाइन पता कर सकते हैं. इसकी जानकारी आपको स्टेप बाई स्टेप नीचे दी गई हैं.

रेडी रेकनर रेट महाराष्ट्र का क्या अर्थ है?

रेडी रेकनर रेट महाराष्ट्र का अर्थ राज्य सरकार द्वारा किसी अचल सम्पति/ जमीन का तय किया गया न्यूनतम मूल्य हैं. जिसके आधार पर उस सम्पति/ जमीन को खरीदते समय स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्री चार्ज देना होता हैं. अचल सम्पति/ जमीन का न्यूनतम मूल्य को निर्धारित करने के लिए सभी राज्य प्रत्येक वर्ष नई Ready Reckoner Rate/ Circle Rate को प्रकाशित करती हैं. यह रेट एक ही राज्य में एक ही शहर एरिया में भिन्न – भिन्न हो सकते हैं. रेडी रेकनर रेट की मदद से अचल सम्पति/ जमीन को खरीदते समय उस पर कितना स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री चार्ज लगेगा यह मालूम चल जाता हैं.

महाराष्ट्र में रेडी रेकनर दर की जांच कैसे करें ?

रेडी रेकनर दर महाराष्ट्र का ऑनलाइन चेक करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के राजस्व विभाग की एक अधिकारिक वेबसाइट हैं. जिस पर जाकर आप महाराष्ट्र के किसी भी जिले के अचल सम्पति/ जमीन का सरकारी मूल्य कितना हैं. इसकी जाँच कर सकते हैं. नीचे आपको इसे ऑनलाइन कैसे देखते हैं. उसकी पूरी जानकारी दी गई हैं.

Step 1 – आपको सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार के राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://igrmaharashtra.gov.in/ पर जाना होगा. होम पेज पर ही आपको ई एएसआर का विकल्ल्प दिखाई देगा उस पर क्लीक करें. 

Step 2 – अब आपके सामने एक नक्शा दिखाई देगा जिसमे महाराष्ट्र के सभी जिलों का नाम दिखाई देता हैं. आप जिस भी जिले के Ready Reckoner Rate चेक करना चाहते हैं. तो उस जिलों के नाम को सेलेक्ट करना पड़ेगा.

रेडी रेकनर रेट महाराष्ट्र

Step 3 – अब आपके सामने जो पेज ओपन होता हैं. यहाँ पर आपको किस वर्ष का रेडी रेकनर दर को चेक करना हैं. उस वर्ष को सेलेक्ट करें. फिर आपना तालुका एवं village को सेलेक्ट करें. आपके सामने पूरी जानकारी ओपन हो जाती हैं. आप जिसकी जाँच कर सकते हैं.

How to Check Ready Reckoner Rate Maharashtra

महाराष्ट्र राज्य के उन जिलों का नाम जिनका रेडी रेकनर रेट ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

Ahmednagar (अहमदनगर) Nagpur (नागपुर)
Akola (अकोला) Nanded (नांदेड़)
Amravati (अमरावती) Nandurbar (नंदुरबार)
Aurangabad (औरंगाबाद) Nashik (नासिक)
Beed (भंडारा) Osmanabad (उस्मानाबाद)
Bhandara (बोली) Palghar (पालघर)
Buldhana (बुलढाणा) Parbhani (परभानी)
Chandrapur (चंद्रपुर) Pune (पुणे)
Dhule (धुले) Raigad (रायगढ़)
Gadchiroli (गढ़चिरौली) Ratnagiri (रत्नागिरि)
Gondia (गोंदिया) Sangli (सांगली)
Hingoli (हिंगोली) Satara (सतारा)
Jalgaon (जलगांव) Sindhudurg (सिंधुदुर्ग)
Jalna (जलना) Solapur (सोलापुर)
Kolhapur (कोल्हापुर) Thane (ठाणे)
Latur (लातूर) Wardha (वर्धा)
Mumbai City (मुंबई शहर) Washim (वाशिम)
Mumbai Suburban (मुंबई उपनगरीय) Yavatmal (यवतमाल)

सारांश

दोस्तों इस पोस्ट में महाराष्ट्र राज्य में अचल सम्पति/ जमीन का सरकारी रेट क्या हैं. इसे ऑनलाइन कैसे चेक करते हैं. रेडी रेकनर रेट महाराष्ट्र का क्या अर्थ है? उसकी जानकारी यहाँ पर स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.

यह भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश में जमीन का सरकारी रेट कैसे पता करें
Circle Rate in Jharkhand
जमीन की मालियत क्या हैं
बिहार में जमीन का रेट

दोस्तों आपको यह रेडी रेकनर रेट महाराष्ट्र पोस्ट कैसी लगी आप Comments करके जरुर बताएं. और इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

Leave a Comment